देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भंग किया देवस्थानम बोर्ड, तीर्थ पुरोहितों ने बांटी मिठाई
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का फैसला पलट दिया है। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने कैबिनेट समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का फैसला पलट दिया है। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को वापस लेने का ऐलान कर दिया है।
सरकार ने कैबिनेट समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया है । बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शासनकाल में किया गया था। तीर्थ पुरोहित और विपक्षी दल तब से ही बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने एक्ट को वापस लेने की घोषणा कर दी। जिसके बाद चारधाम के तीर्थ पुरोहित और हक हकूकदारों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मिठाईयां बांटी।
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवंबर 2019 में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में बुनियादी सुविधाएं जुटाने और यात्रा के संचालन के लिए देवस्थानम बोर्ड बनाया था। देवस्थानम बोर्ड को यह सभी अधिकार दे दिए गए थे। चार धाम देवस्थानम एक्ट को वापस लेने के लिए सरकार पहले कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी देगी इसके बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसे सदन में पेश कर पारित किया जाएगा सरकार ने 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी आहूत किया है।
