जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए घायल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश बाइक से शाहगंज रोड से बदलापुर की ओर आ रहे हैं। इसपर पुलिस टीम के …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश बाइक से शाहगंज रोड से बदलापुर की ओर आ रहे हैं।
इसपर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संजय वर्मा व थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार राय शाहपुर में पीली नदी पुल के आगे दुगौली खुर्द मोड़ पर पहुंचे। यहां बाइक से बदमाशों को आते देख रुकने का इशारा किया। इसपर बदमाश फायरिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 19 वर्षीय अजय सरोज, 19 वर्षीय अंकित मौर्या निवासी सरायविभार थाना महराजगंज व 19 वर्षीय भानू गौतम निवासी पट्टी दयाल के पैर में गोली लगी।
पढ़ें: यूपीटीईटी का पर्चा प्रिंट करने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार…
जिन्हें घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के विरुद्ध जौनपुर प्रतापगढ़ सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने 9 मुकदमे दर्ज किये हैं।
लखनऊ: परिवहन निगम इन रूटों पर आज से करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन
परिवहन निगम बुधवार से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने बुधवार से कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ऐसे में वहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने उन रूटों पर बसों के संचालन की व्यवस्था की है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार जिन रूटों पर ट्रेनें निरस्त हुई है, उसकी सूची मांगी गई है। जहां तक संभव होगा, वहां तक बसें चलाई जाएंगी। और जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..लखनऊ: परिवहन निगम इन रूटों पर आज से करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन
