Cyclone Jawad: मौसम विभाग का अलर्ट, दक्षिण रेलवे ने ईसीआर से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को किया रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। चक्रवाती तूफान जवाद के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दक्षिण रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दो दिसंबर (गुरुवार) 1655 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से खुलने वाली तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया …

तिरुवनंतपुरम। चक्रवाती तूफान जवाद के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दक्षिण रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दो दिसंबर (गुरुवार) 1655 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से खुलने वाली तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

आज 17.30 बजे कन्याकुमारी से खुलने वाली कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वीकली अरोनई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, धनबाद जंक्शन – अलाप्पुझा डेली एक्सप्रेस, पटना जंक्शन – एर्नाकुलम जंक्शन द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी आज रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Omicron ने दी अमेरिका में दस्तक, पहले मामले की पुष्टि, भारत में विदेश से लौटे यात्रियों में से 6 कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार