रामपुर : खौद और भोट में चल रही जेसीबी, अधिकारी बैठे मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में धड़ल्ले से खनन माफिया नादियों के घाटों और खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं। भोट और खौद इस समय खनन का अड्डा बना हुआ है जिसमें सुबह से लेकर शाम तक जेसीबी चल रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन इन खनन माफियाओं पर अकुंश लगाने में बौना साबित …

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में धड़ल्ले से खनन माफिया नादियों के घाटों और खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं। भोट और खौद इस समय खनन का अड्डा बना हुआ है जिसमें सुबह से लेकर शाम तक जेसीबी चल रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन इन खनन माफियाओं पर अकुंश लगाने में बौना साबित हो रहा है। वहीं ओवरलोड खनन वाहन हादसे का भी कारण बनते हैं। खानापूर्ति के नाम पर अधिकारी एक-दो ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर देते हैं।

भोट और खौद में पुलिस प्रशासन की पकड़ मजबूत नहीं होने से नदियों और घाटों से अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसके चलते मार्गों पर रेत और मिट्टी से भरे वाहन सरपट दौड़ते नजर आते हैं। शाम होते ही मशीनें गड़गड़ाने लगती हैं। गांवों के मार्गों से दिन-रात रेत-मिट्टी से भरे वाहनों से ग्रामीण परेशान हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पुलिस खानापूर्ति के नाम पर एक दो ट्रैक्टर ट्राली सीज करके कार्रवाई पूरी कर देती है लेकिन बड़े-बड़े खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं करती हैं।

इससे उनके हौसलें बुलंद है। माफिया खुलेआम मिट्टी का खनन कर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पटान कर रहे हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों से रेत-मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के निकलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ रोज पहले ओवरलोड होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया था।

सिविल लाइन में भी हो रहा खनन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोसी नदी में धड़ल्ले से खनन हो रहा है। रात 12 बजे के बाद से ज्वालानगर और किटप्लाई रोड पर खनन से भरे वाहन गुजरना शुरू हो जाते हैं। लोगों की रात की नींद तक हराम हो जाती है। कई बार सिविल लाइन इंस्पेक्टर और ज्वालानगर चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह लग रहा है कि पुलिस की साठ गांठ से वहां से वाहन गुजरते हैं।

अधिकारियों के आदेश पर लगातार खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अनीता वर्मा,पीटीओ

संबंधित समाचार