हल्द्वानी: जनता की परेशानी जानकर ‘प्रतिज्ञा पथ’ बनाएगी कांग्रेस, जारी किया टोल फ्री नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गुरुवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया लेकिन भाजपा सरकार के पांच साल के शासन काल में महंगाई, बेरोजगारी, राजनैतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और पलायन चरम पर है। कांग्रेस ‘प्रतिज्ञा पथ’ के जरिए जन-जन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गुरुवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया लेकिन भाजपा सरकार के पांच साल के शासन काल में महंगाई, बेरोजगारी, राजनैतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और पलायन चरम पर है। कांग्रेस ‘प्रतिज्ञा पथ’ के जरिए जन-जन तक जाकर संवाद करेगी और उनकी समस्याओं, मुद्दों को चुनावी घोषणा पत्र बनाएगी।

स्टेट मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग ने बताया कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम ‘प्रतिज्ञा पथ’ के लिए सर्वे करेगी। राजस्थान प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम गढ़वाल और मध्यप्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम कुमाऊं मंडल में प्रत्येक विधानसभा में जाकर सर्वे करेगी।  इस मौके पर सुमित हृदयेश, हरीश दुर्गापाल,  प्रयाग भट्ट,  शिल्पी अरोरा,  सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल,  विजय सिजवाली,  जगमोहन चिलवाल,  हर्षवर्धन पांडे,  हुकुम सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

टोल फ्री नंबर भी सुझाव दे सकती है जनता 

नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि जनता के साथ परामर्श अभ्यास दो माह से चल रहा है। हर जिले के दूरदराज इलाकों तक पदाधिकारी विभिन्न समूहों तक पहुंच रहे हैं। जनता टोल फ्री नंबर से भी सुझाव पहुंचा रही है। जनता 1800 212 000055, 1800123000055, 909928377 पर भी सुझाव दे सकती है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के गांवों में न्यूनतम दो परामर्श लिए जायेंगे।

10 दिनों तक प्रोफेशनल्स घर-घर जाकर टटोलेंगे जनता की नब्ज 

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के हेड क्षितिज चंद्राकर ने बताया कि दो से चार सदस्यीय टीम प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। यह टीम समाज के हर वर्ग महिला, बुजुर्ग, युवा, नौकरीपेशा, कारोबारी, चिकित्सक, उद्यमी, दिव्यांग, अधिवक्ता, वन गूर्जर,  सरकारी कर्मी सभी से संवाद करेगी और उनकी स्थानीय समस्याओं, मुद्दों को जानेगी। जनता सरकार से क्या चाहती है इस पर भी फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का सर्वे दो दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। तीसरे चरण का 10 दिन तक सर्वे किया जाएगा और जनता के सुझाव लिये जायेंगे। इन जानकारियों का आकलन के बाद टीमें फिर लोगों के बीच में जाएंगी। 14 से 20 दिसंबर तक चौथे चरण में प्रतिज्ञा पथ के लिए जनता से सुझाव लिये जायेंगे।

संबंधित समाचार