बरेली: थाली बजाकर संविदा कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन में बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में थाली बजाकर विरोध जताया। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए संविदा कर्मचारियों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन में बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में थाली बजाकर विरोध जताया। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए संविदा कर्मचारियों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान संविदा कर्मचारियों ने विभाग का सहयोग किया, वैक्सिनेशन अभियान में भागीदारी की है। इसके बाद भी उनका उत्पीड़न हो रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उन्हें हमेशा उपेक्षित किया। संगठन ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन और शासन स्तर पर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की गई है। वैक्सिनेशन का 100 करोड़ का लक्ष्य संविदाकर्मियों की मेहनत का फल है। इसके बाद भी संविदा कर्मचारियों को भुखमरी से गुजरना पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक शासन स्तर से हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तब तक ये धरना जारी रहेगा।

शनिवार को धरना देंगे डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि शनिवार को धरना के बाद रविवार से काली पट्टी बांधकर सभी फार्मासिस्ट कार्य कर विरोध जताएंगे। शासन स्तर से मांगे न माने जाने पर कार्य बहिष्कार भी करेंगे।

संबंधित समाचार