हल्द्वानी: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदान में भी बढ़ी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। हल्द्वानी में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाये हुये थे। इसके दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी …

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। हल्द्वानी में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है।

हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाये हुये थे। इसके दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। साथ ही ठंडी हवाओं के झोंके चलने लगे। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर और भी बढ़ गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव जला लिए। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। उधर, पिथौरागढ़ जिले के उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा है। इधर नैनीताल में भी गुरुवार को बारिश हुई। बारिश होने से यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ज्यादातर पर्यटक होटलों में ही दुबके रहे। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा था।

जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नैनीताल में अधिकतम 13 जबकि न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों की यदि बात की जाए तो इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अभी तीन दिन और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर मंडल के सभी जिलों में बारिश होगी। 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।

संबंधित समाचार