उत्तराखंड में कोरोना के 17 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में गुरुवार को भी कोरोना के नए रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा पांच मरीज पौड़ी मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा में दो और बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मरीज मिला है। नैनीताल जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में गुरुवार को भी कोरोना के नए रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा पांच मरीज पौड़ी मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा में दो और बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मरीज मिला है। नैनीताल जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 48 हो गई है। यहां से दो मरीजों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति भी पाई है।
राज्य में अभी देहरादून के अलावा और किसी स्थान पर कंटेनमेंट जोन नहीं बना है। इधर, कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन और गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
