हल्द्वानी: चार दिसंबर को नहीं चलेगी कासंगज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन, नौ ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, देखें लिस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशनों के बीच बिल्वा फाटक पर सीमित ऊंचाई वाले पुल (एलएचएस) के निर्माण कार्य के लिए चार दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 15061 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 05386 एवं 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशनों के बीच बिल्वा फाटक पर सीमित ऊंचाई वाले पुल (एलएचएस) के निर्माण कार्य के लिए चार दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
15061 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
05386 एवं 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी भोजीपुरा से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेंगी।
05335 काशीपुर-कासगंज सवारी गाड़ी लालकुआं- कासगंज के बीच निरस्त रहेगी।
05321 बरेली सिटी-टनकपुर सवारी गाड़ी (डेमू) बरेली सिटी-भोजीपुरा के बीच निरस्त रहेगी।
05329 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के बीच निरस्त रहेगी।
05351 बरेली सिटी-काशीपुर सवारी गाड़ी (डेमू) बरेली सिटी- भोजीपुरा के बीच निरस्त रहेगी।
05327 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के बीच निरस्त रहेगी।
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर से 100 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।
05369 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी कासगंज से 140 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग बिल्वा गाँव स्थित बड़ा बाई पास के उपरिगामी पुल से होगा।
