बरेली: रजत हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ, परिजन पहुंचे थाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के मोहनपुर में 30 नवम्बर की रात हुए रजत कश्यप हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस अब भी खाली हाथ है। वहीं शुक्रवार मृतक के परिजनों ने कैंट थाना पहुंचकर पुलिस से हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की है। 30 नवम्बर की रात कैंट के बड़ा मोहनपुर …

कैंट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के मोहनपुर में 30 नवम्बर की रात हुए रजत कश्यप हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस अब भी खाली हाथ है।

वहीं शुक्रवार मृतक के परिजनों ने कैंट थाना पहुंचकर पुलिस से हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की है। 30 नवम्बर की रात कैंट के बड़ा मोहनपुर के वार्ड नं. 3 निवासी बैंक से रिटायर चपरासी सतीश कुमार कश्यप के छोटे बेटे रजत कश्यप की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड के कुत्ते वहीं के निवासी लेखराज के घर पहुंच कर रुक गये थे। पुलिस लेखराज के दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है।

शुक्रवार को थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि पुलिस ने जिन दो युवकों को पकड़ा है, वे ही रजत के हत्यारे हैं। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि रजत के मानसिक मंदित होने के कारण उसको नहलाने एवं सेविंग के लिए तीन-चार लोगें को पकड़ना पड़ता था, फिर एक या दो लोग उसकी हत्या कैसे कर सकते हैं।

मृतक के भाई ने पुलिस से यह भी कहा कि हम पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग करेंगे। फिलहाल पुलिस बड़ी सरगर्मी से हत्याकांड से जुड़े हर पहलू पर गौर कर खुलासे की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से हत्याकांड के शीघ्र खुलासे का दावा किया है।

संबंधित समाचार