बांदा: अवैध खनन में लगे 14 ट्रक सीज
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला प्रशासन ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ जारी कार्रवाई में मोरंग से लदे 14 ट्रक सीज कर दिये गये हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात से लेकर शनिवार सुबह तक चिल्ला …
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला प्रशासन ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ जारी कार्रवाई में मोरंग से लदे 14 ट्रक सीज कर दिये गये हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात से लेकर शनिवार सुबह तक चिल्ला थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी रखा था।
जिसमें एक ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका। मौके से तेज रफ्तार में लापरवाही के साथ फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके विरुद्ध कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि इस चेकिंग अभियान में 14 ट्रक सीज कर चिल्ला पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।
चुनाव में वोटों के बुलडोजर से होगा भाजपा का सफाया: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर चलाने में माहिर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का सफाया जनता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बुलडोजर चलाकर करेगी। बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुये अखिलेश ने बुधवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर व्यापारी और नौजवान सभी बदहाल है।
पढ़ें: लखनऊ: स्पॉट काउंसलिंग के बाद भी इंजीनियरिंग की 85 हजार सीटें खाली
नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और नौजवान बेकार घूम रहा है। किसानों को फसलों की कीमत और खाद, पानी नहीं मिल रहा है। अन्ना मवेशियों से किसानों की फसल को बचाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। रात दिन किसान जागकर अन्ना मवेशियों से फसलों रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को छला गया है।
