सारा अली खान ने धकधक गर्ल के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने पर किया डांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर चर्चा में हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते नजर आ रही है। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए …

मुंबई। सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर चर्चा में हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते नजर आ रही है।

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया हैं। इसके कैप्शन में सारा ने लिखा, “चने के खेत में चकाचक किया। पूरी उम्र माधुरी दीक्षित मैम ने प्रेरणा दिया और अब उनके साथ डांस करके खुश हुआ मेरा जिया। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

डांस वीडियो में सारा अली खान ने व्हाइट कलर का फ्लोरल लंहगा पहना है। वहीं माधुरी दीक्षित गुलाबी और पीच कलर के सूट में नजर आ रही हैं। ‘अतरंगी रे’ का गाना ‘चका चक’ कुछ दिन पहले ही आया है। इस गाने ने आते ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने में सारा अली खान का किरदार रिंकू, धनुष की शादी में नाच रहा है। सारा प्रमोशन के ही दौरान ‘चका चक’ गाने पर डांस किया।

करण जौहर ने रणवीर और आलिया के साथ शेयर की नाइट आउट की तस्वीरें, देखें…

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर इन दिनों दिल्ली में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- करण जौहर ने रणवीर और आलिया के साथ शेयर की नाइट आउट की तस्वीरें, देखें…

संबंधित समाचार