रामनगर: 19 लाख और कार लेकर ड्राइवर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचाार। कार चालक अपने मालिक की कार और 19 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। काशीपुर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ रॉकी की रॉकी टेंट एवं कैटर्स के नाम से फर्म है। वह शादियों में कैटरिंग का काम भी देखा करते …

रामनगर, अमृत विचाार। कार चालक अपने मालिक की कार और 19 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ रॉकी की रॉकी टेंट एवं कैटर्स के नाम से फर्म है। वह शादियों में कैटरिंग का काम भी देखा करते हैं। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि दो दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे वह ड्राइवर साजिद निवासी कटोराताल के साथ मारूति स्विफ्ट डिजायर संख्या यूके-18ए-1186 से ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में पहुंचा था, कार में 19 लाख रुपए भी थे।

रिजॉर्ट में हो रही शादी में कैटरिंग का काम कर रहे वेंडरों को उसे रुपए देने थे। कार में ड्राइवर को छोड़कर कारोबारी रिजॉर्ट में वेंडरों से मिलने चला गया। कारोबारी ने जब ड्राइवर को रुपयों से भरा बैग रिजॉर्ट में लेकर आने को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

रिजॉर्ट के बाहर आकर देखा तो ड्राइवर कार लेकर फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए दो टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेज दी है।

संबंधित समाचार