अयोध्या: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में थाना हैदरगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार कुशवाहा (40) निवासी …

अयोध्या। जिले में थाना हैदरगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान मनोज कुमार कुशवाहा (40) निवासी ग्राम औड़िहार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। आरोपी तकरीबन दो वर्ष से लोगों को नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाता था।

पढ़ें: रायबरेली: ऊंचाहार के 27 गांवों में हांफ रही मनरेगा, डीसी ने लगाई फटकार

उसके बाद विभिन्न विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धन उगाही करता था। वह करीब 2 वर्ष से फरार चल रहा था, जिसके ऊपर 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने रविवार को देवस्थान पल्टूबीर पुल के आगे ग्राम कोरोराघवपुर मोड़ के पास से मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अयोध्या: डॉक्टर के घर से नगदी, जेवर के साथ भगवान भी उठा ले गए चोर

जिले के कोतवाली नगर स्थित शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। लगभग डेढ़ लाख की नगदी व जेवर पर हाथ साफ करने वाले चोरों ने भगवान की मूर्तियां भी उठा ले गए। घटना के वक्त डॉक्टर का पूरा परिवार शादी में गया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। डॉ एपी तिवारी शक्ति बिहार कालोनी स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव गए हुए थे। रविवार को जब घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। यह देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

संबंधित समाचार