रामपुर : अमृत विचार की खबर पर रोडवेज ने घटाया किराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर के मोहल्ला कटकुइय्या निवासी मोहम्मद जीशान की शिकायत पर रोडवेज ने रामपुर-बरेली के बीच किराया 92 रुपये से घटाकर 82 रुपये कर दिया है। रोडवेज ने नई किराया सूची जारी की है। किराया सूची में बरेली मुरादाबाद के बीच किराया 133 से घटाकर 127 रुपये कर दिया है। शहर के मोहल्ला …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर के मोहल्ला कटकुइय्या निवासी मोहम्मद जीशान की शिकायत पर रोडवेज ने रामपुर-बरेली के बीच किराया 92 रुपये से घटाकर 82 रुपये कर दिया है। रोडवेज ने नई किराया सूची जारी की है। किराया सूची में बरेली मुरादाबाद के बीच किराया 133 से घटाकर 127 रुपये कर दिया है।

शहर के मोहल्ला कटकुइय्या निवासी मोहम्मद जीशान ने शिकायत की थी कि रामपुर-बरेली के बीच रोडवेज की बसों में किराया अधिक वसूला जा रहा है। अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रोडवेज ने जारी की गई सूची में रामपुर-बरेली के बीच किराया घटा दिया है। इसके अलावा रामपुर-मुरादाबाद के बीच 44 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

किराया कम होने पर यात्रियों ने अमृत विचार का धन्यवाद बोला है। रामपुर से बरेली के बीच सफर करने पर प्रति चक्कर 10 रुपये का लाभ मिलेगा। रामपुर रोडवेज के एआरएम कपिल वाष्र्णेय ने बताया कि रोडवेज ने नई किराया सूची जारी की है जिसमे रामपुर से बरेली का किराया 92 रुपये से घटकर 82 रुपये कर दिया गया है। बरेली से मुरादाबाद का किराया 133 रुपये से घटाकर 127 रुपये किया गया है। रामपुर से मुरादाबाद का किराया 44 रुपये निर्धारित किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म