संवेदनशील पोलिंग बूथों का भ्रमण करते रहें एसडीएम व सीओ: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था के संबंध में बैठक हुयी। बैठक में डीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अन्दर ही दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित …

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था के संबंध में बैठक हुयी। बैठक में डीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अन्दर ही दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य पूर्ति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। निर्वाचन संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम व सीओ को निर्देश दिये कि अतिसंवेदशील पोलिंग बूथों का भ्रमण करते रहें। जहां पर पूर्व में कोई भी घटना घटी हो, उन स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर भ्रमण सुनिश्चित करते हुये निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराएं।

अवैध मदिरा निर्माण में संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उन पर कार्यवाही की जाये। ऐसे अपराधी जिन पर गैंगस्टर, बलात्कार, हत्या, डकैती, लूट, वाहन चोरी आदि आपराधित मुकदमें पंजीकृत हैं। उनका सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाये। बैठक के दौरान एसपी आरपी सिंह, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम राम भरत तिवारी, एएसपी राजीव दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा सहित सभी एसडीएम व सीओ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: “मनमानी की नुमाइश” अधिकारी कहने में कतरा रहे और आयोजक जमा करने नहीं आ रहे

बूथों पर जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन करें पदाधिकारी: छत्रपाल

सपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं में एक से पांच दिसम्बर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान और बढ़ा दिया है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी अपने–अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन करें और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।

संबंधित समाचार