महापुरुषों ने देश को स्वाधीन कराने में सर्वोच्च बलिदान : साकेत मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नगर के विभिन् स्थानों पर अंबेडकर पार्क, अग्रसेन पार्क, गांधी प्रतिमा, वैदेही वाटिका में महापुरुषों की मूर्तियों की साफ …

सीतापुर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नगर के विभिन् स्थानों पर अंबेडकर पार्क, अग्रसेन पार्क, गांधी प्रतिमा, वैदेही वाटिका में महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साकेत मिश्रा, क्षेत्रीय पदाधिकारी दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा व पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मण्डल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर साकेत मिश्रा ने कहा कि महापुरुषों ने देश को स्वाधीन कराने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

इन महापुरुषों का बलिदान हम लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने शक्ति केंद्र लोहरबाग़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिख कर देश को ऐसा ग्रंथ दिया है, जो राष्ट्र की आधारशिला को स्थापित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी इन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर समृद्धशाली व आत्म निर्भर भारत के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर देवेंद्र मिश्रा “भोला”, दीपक शुक्ला, सुरेश कनोजिया, शिवांशु मिश्रा, अमित बाघवानी, विवेक श्रीवास्तव, कुसुम सिंह, बूथ अध्यक्ष ऋचा श्रीवास्तव, जितेंद्र राज, संजय श्रीवास्तव, मोनिका आनंद, बराती लाल आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने 42 अपराधियों को भेजा जेल

संबंधित समाचार