बरेली: गुलदाउदी के रंग-बिरंगे फूलों में बसा मनमोहक संसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में रविवार को 22वीं नमो नारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित की गई। गमलों में गुलदाउदी के रंग-बिरंगे फूलों में मनमोहक संसार बसा नजर आया। फूलों को देख लोगों ने खुद को प्रकृति के करीब पाया। महापौर डॉ उमेश गौतम ने नमो नारायण अग्रवाल के चित्र पर पुष्प …

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में रविवार को 22वीं नमो नारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित की गई। गमलों में गुलदाउदी के रंग-बिरंगे फूलों में मनमोहक संसार बसा नजर आया। फूलों को देख लोगों ने खुद को प्रकृति के करीब पाया। महापौर डॉ उमेश गौतम ने नमो नारायण अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस बार प्रतिस्पर्धा न होते हुए भी प्रदर्शनी में भाग लेने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत प्रतिभागियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी।

प्रदर्शनी में गुलदाउदी की लगभग 45 किस्मों के 332 गमले रखे गए थे। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, एसआरएमएस, केसीएमटी, आईवीआरआई आदि की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। फादर शाजी क्रिस्टोफर, हरीश भल्ला, सिस्टर सुनीता, रजत खंडेलवाल, विभा वैद्य, नरेंद्र गुप्ता ने भी प्रविष्टियां दीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां, जीआरएम के प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, गुलाबराय ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि अग्रवाल, आदित्य मूर्ति, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पारुल अग्रवाल, जया अग्रवाल, जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के प्रिंसिपल रणवीर सिंह रावत, जीआरएम डोहरा ब्रांच के प्रिंसिपल शील सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल, सोनल गौतम, कैप्टन राजीव ढींगरा, डा.विजय यादव, पारुष अरोड़ा, अतुल कूपर, सुरेश सुंदरानी, उन्मुक्त संभव शील, गुलशन आनंद, रवि रस्तोगी, घनश्याम खंडेलवाल, अभिनव अग्रवाल आदि लोग पहुंचे। प्रदर्शनी में संचालन रजनीश त्रिवेदी एवं राहुल मैसी ने किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता