बरेली: परास्नातक की परीक्षाएं 1 अप्रैल से प्रस्तावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2021-22 का प्रस्तावित कैलेंडर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक परास्नातक प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल 2022 से 15 मई 2022 तक प्रस्तावित की गईं हैं। हालांकि न तो प्रस्तावित कैलेंडर के आधार पर प्रवेश हो सके हैं और न ही …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2021-22 का प्रस्तावित कैलेंडर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक परास्नातक प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल 2022 से 15 मई 2022 तक प्रस्तावित की गईं हैं। हालांकि न तो प्रस्तावित कैलेंडर के आधार पर प्रवेश हो सके हैं और न ही पढ़ाई शुरू हो पायी है।

शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक 190 दिन पठन-पाठन के रखे हैं। इसमें 45 दिन का ग्रीष्म अवकाश, 45 दिन की परीक्षा अवधि व अन्य अवकाश भी रखे गए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में शिक्षण कार्य 1 अक्टूबर और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में शिक्षण कार्य 15 अक्टूबर से शुरू हुआ है। मिड टर्म और बैक पेपर की परीक्षाएं 15 दिसंबर तक कराना प्रस्तावित है लेकिन यह भी देरी से शुरू हो रही हैं। स्नात्कोत्तर प्रथम वर्ष की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 जनवरी 2022 तक कराना निर्धारित किया गया है।

सम सेमेस्टर के लिए मिड टर्म की परीक्षाओं की अंतिम तिथि 30 मई 2022 और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 प्रस्तावित है। वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 प्रस्तावित की गई है।

संबंधित समाचार