आज से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह, वाहन सुरक्षा को लेकर किया जाएगा जागरूक
लखनऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह आज यानी 6 दिसंबर से शुरू होकर आने वाली 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े तमाम आयोजन किए जाएंगे। इनमें जागरूकता कार्यक्रम, अभियान, प्रतियोगिताओं समेत कई अन्य चीजों का भी आयोजन होगा। यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार …
लखनऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह आज यानी 6 दिसंबर से शुरू होकर आने वाली 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े तमाम आयोजन किए जाएंगे। इनमें जागरूकता कार्यक्रम, अभियान, प्रतियोगिताओं समेत कई अन्य चीजों का भी आयोजन होगा। यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बार तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 6:00 से 12 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। 10 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में चुने गए तीनों लोगों के अलावा 15 नेक आदमियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें- यूपी के स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, संयुक्त निदेशक ग्रेड के 11 चिकित्सा अधिकारियों के हुए तबादले
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले नेक लोगो की सूची मांगी गई है। यह वह लोग है जिन्होंने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के गोल्डन आवर में मदद की है। 10 दिसंबर को प्रदेश के 15 गुड सेमेरिटन को भी सम्मानित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद घायल के लिए पहला घंटा कीमती होता है।
इस दौरान घायलों को इलाज मिलने से दुर्घटना में मरने वालों की संख्या में 70 फ़ीसदी तक कमी लाई जा सकती है। मदद के दौरान अगर कोई मदद करता है तो पुलिस उससे कोई पूछताछ नहीं करेगी। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को परिवहन विभाग ने नेक आदमी माना है।
