हल्द्वानी: सर्दियों में सजा गर्म कपड़ों का बाजार, डिजाइनर टोपियों का बढ़ा क्रेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड बढ़ते ही कपड़ों का ट्रेंड भी बदल गया है। इस वक्त बाजार में ऊनी कपड़े नए-नए डिजाइन में आए हुए हैं। क्रिसमस, नए साल और शादियों को ध्यान में रखते हुए लोग अपने लिए खरीदारी कर रहे हैं। वैरायटी अधिक होने के कारण युवाओं का ऑनलाइन खरीदारी की ओर भी आकर्षण …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड बढ़ते ही कपड़ों का ट्रेंड भी बदल गया है। इस वक्त बाजार में ऊनी कपड़े नए-नए डिजाइन में आए हुए हैं। क्रिसमस, नए साल और शादियों को ध्यान में रखते हुए लोग अपने लिए खरीदारी कर रहे हैं। वैरायटी अधिक होने के कारण युवाओं का ऑनलाइन खरीदारी की ओर भी आकर्षण बढ़ रहा है। शीतलहर से बचने के लिए रंग-बिरंगी टोपियों को भी पसंद किया जा रहा है। बाजार में इन दिनों बच्चों से लेकर बड़ों तक एक से बढ़कर एक डिजाइनर टोपियां मौजूद हैं। जैसे कि कैपलेस टोपी, स्लाउच टोपी, फ्लेक्स टोपी, गूगल टोपी, नोट फ्रेंड टोपी, मंकी टोपी आदि।

जैकेट विद वूल बनी पहली पसंद
सर्दियों के सीजन में जैकेट के बिना फैशन की बात नहीं की जा सकती है। जैकेट विद वूल लोगों की पहली पसंद बनी है। यह आपको सर्दी में भी बचाएगी और नया स्टाइल भी देगी। दूसरी ओर जूतों का खास उपयोग सर्द मौसम में ही ज्यादा होता है। आजकल लोग कम भार वाले स्पोर्ट्स जूतों को पसंद कर रहे हैं।

संबंधित समाचार