भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ का टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह पवन सिंह अपने अलग अंदाज में भोजपुरी संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए जल्द ही एक गाना तुमसा कोई प्यारा लेकर आ रहे हैं। इस गाने का टीज़र टिप्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ सौंदर्य शर्मा …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह पवन सिंह अपने अलग अंदाज में भोजपुरी संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए जल्द ही एक गाना तुमसा कोई प्यारा लेकर आ रहे हैं। इस गाने का टीज़र टिप्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति नजर आ रही हैं।
टीजर में पवन सिंह बाइक पर अट्रैक्टिव अंदाज में एंट्री करते हैं और अपनी प्रेमिका लेखा प्रजापति से गले मिलते हैं वहीं कहानी में मोड़ तब आता है जब उस लड़की को गले लगाते हुए सौंदर्य शर्मा, पवन सिंह को देख लेती हैं। पवन सिंह इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका टीज़र शेयर करते हुए लिखा कि आ रहा हूं एक नए अंदाज में लेकर एक धमाकेदार गाना तुमसा कोई प्यारा बहुत जल्द लेकर। टिप्स भोजपुरी पर यह गीत जल्द रिलीज होगा।
पढ़ें- अब हर साल पांच फिल्में बनाएंगे सनी देओल
गौरतलब है कि इस गाने को पावर स्टार के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। तुमसा कोई प्यारा गाने के ओरिजनल गीतकार राहत इंदौरी, संगीतकार अनु मलिक थे। जिसे कुमार शानू, अल्का याग्निक ने गाया था। पवन सिंह के इस सांग के निर्देशक आनंद मिश्र, डीओपी जय पारिख है। कोरियोग्राफर कृतिक मज़ीरे एंड टीम हैं। अंडर द सन स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: शो में आईं सारा अली खान, करण कुंद्रा को दिया ‘कमजोर प्लेयर’ का टैग
