नगालैंड में मजदूरों पर गोलीबारी के बाद हुई झड़प में उत्तराखंड का जवान शहीद
नई टिहरी। नगालैंड के मोन जिले में मजदूरों पर गलत पहचान की वजह से शनिवार को सुरक्षाबलों द्वारा की गई कथित गोलीबारी के बाद हुए बलवे में उत्तराखंड के रहने वाले व सेना के जवान गौतम लाल शहीद हो गए हैं। टिहरी जिले के कीर्तिनगर की उपजिलाधिकारी सोनिया पंत ने सोमवार को बताया कि उन्हें …
नई टिहरी। नगालैंड के मोन जिले में मजदूरों पर गलत पहचान की वजह से शनिवार को सुरक्षाबलों द्वारा की गई कथित गोलीबारी के बाद हुए बलवे में उत्तराखंड के रहने वाले व सेना के जवान गौतम लाल शहीद हो गए हैं। टिहरी जिले के कीर्तिनगर की उपजिलाधिकारी सोनिया पंत ने सोमवार को बताया कि उन्हें गौतम लाल के नगालैंड में शहीद होने की सूचना मिली है।
जिले के नौली गांव के निवासी गौतम लाल पैराशूट रेजीमेंट की 21 वीं बटालियन में पैराट्रूपर के पद पर तैनात थे। पांच भाइयों में सबसे छोटे गौतम लाल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद गौतम लाल के पिता रमेश लाल और भाई सुरेश ने बताया कि सेना ने रविवार को उन्हें फोन पर उनके घायल होने की सूचना दी थी।
यह भी पढ़े-
गोवा: विधानसभा चुनाव से पहले एमजीपी पार्टी ने की टीएमसी के साथ गठबंधन की घोषणा
