हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस के खिलाफ लामबंद हुई भीम आर्मी, ये है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर भीम आर्मी सोमवार को एसपी सिटी के पास पहुंच गई। पदाधिकारियों ने बनभूलपुरा पुलिस के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि कुछ समय पूर्व चम्पावत में दलित रमेश राम की हत्या कर दी गई थी। इससे जुड़ी एक पोस्ट भीम आर्मी के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर भीम आर्मी सोमवार को एसपी सिटी के पास पहुंच गई। पदाधिकारियों ने बनभूलपुरा पुलिस के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि कुछ समय पूर्व चम्पावत में दलित रमेश राम की हत्या कर दी गई थी। इससे जुड़ी एक पोस्ट भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने सोशल मीडिया पर डाली थी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रमेश राम की हत्या के मामले में कार्रवाई न करने पर उन्होंने आंदोलन करने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकार के तहत है। बावजूद इसके बनभूलपुरा पुलिस ने थाने बुलाकर जुर्माना भरने और पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाया। उन्होंने ज्ञापन के जरिए बनभूलपुरा पुलिस द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
