खटीमा: अब स्वास्थ्य का डाटा ई-हेल्थ सिस्टम के एप में रहेगा सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड की जनता को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ई-हेल्थ सिस्टम भी उपलब्ध हो गया है। इससे समय से रोग का पता व निवारण, स्वास्थ्य का डाटा, जानकारी भी एप के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके लिए खटीमा में खटीमा फाइर्बस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी ई-हेल्थ …

खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड की जनता को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ई-हेल्थ सिस्टम भी उपलब्ध हो गया है। इससे समय से रोग का पता व निवारण, स्वास्थ्य का डाटा, जानकारी भी एप के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके लिए खटीमा में खटीमा फाइर्बस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी ई-हेल्थ सिस्टम के सीआओ तुषार तोमर, सीबीडीओ विवेक मित्तल, डायरेक्टर मनोज शर्मा ने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खटीमा से इस पायल प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभारंभ किया जा चुका है। खटीमा फाइर्बस में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कम से कम एक हजार लोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। इसमें 50 से अधिक विभिन्न मानदंड शामिल हैं। इसमें किडनी फंक्शन टेस्ट, लीवर फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, इलेक्ट्रोलाइट, हेमटोलाजी, बीपी, बीएमआई, ईसीजी आदि परीक्षण शामिल हैं।

इसमें मोबइल एप भी उपलब्ध होगी जिसमें सरकारी समेत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का डाटा रहेगा। आपात स्थिति में लोग सहायता बटन पर क्लिक कर सकते हैं और मोबाइल ऐप में पहले से जोड़े गए पांच आपातकालीन संपर्कों को तुरंत जीपीएस स्थान भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति के दौरान स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस को काल कर सकता है। किसी भी हमले, आपात स्थिति में महिलाएं सहायता बटन का उपयोग कर सकती हैं। इस दौरान भाजपा नेता कैलाश मनराल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार