हल्द्वानी: बच्चों को सिर्फ तीन दिन ही जाना होगा स्कूल….
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते अब छोटे बच्चों को सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल जाना पड़ सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राय मांगी गई है। ऊधमसिंह नगर के निजी स्कूलों में तीसरी कक्षा तक के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल बुलाया जा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते अब छोटे बच्चों को सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल जाना पड़ सकता है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राय मांगी गई है।
ऊधमसिंह नगर के निजी स्कूलों में तीसरी कक्षा तक के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन ही स्कूल बुलाया जा रहा है। इसी को आधार मानते हुए सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में कोविड दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में अभी आदेश नहीं मिला है, लेकिन सतर्कता बरतने के निर्देश मिल चुके हैं।
