संभल का मास्टरमाइंड कर रहा था नकली दवा का धंधा, मेरठ में पकड़ा गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/मेरठ, अमृत विचार। मेरठ पुलिस ने नकली दवा बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीनों का चालान कर दिया गया। गैंग का मास्टरमाइंड संभल जनपद के थाना बनिया ठेर के गांव जनैटा शरीफ का निवासी अफसर पुत्र असलम है। इसके साथ ही दूसरा आरोपी …

संभल/मेरठ, अमृत विचार। मेरठ पुलिस ने नकली दवा बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीनों का चालान कर दिया गया। गैंग का मास्टरमाइंड संभल जनपद के थाना बनिया ठेर के गांव जनैटा शरीफ का निवासी अफसर पुत्र असलम है। इसके साथ ही दूसरा आरोपी मेरठ और तीसरा उत्तराखंड का रहने वाला है।

औषधि विभाग और पुलिस के अनुसार हरिद्वार जनपद के रुड़की के मुहल्ला किला निवासी आदिल पुत्र कामिल, रुड़की में नकली दवा बनाने की फैक्ट्री से दवा लेकर उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। मुरादाबाद और संभल में भी दवा सप्लाई की गई। दवाओं की जांच करवाई गई तो पता चला कि बुखार की गोली खड़िया मिट्टी से बनाई जाती थी।

15 रुपये मूल्य की गोली नाम बदलकर 112 रुपये में बेची जाती थी। नकली दवा बेचने वाले गैंग का संबंध मेरठ की खैरनगर मार्केट से भी सामने आया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह के अनुसार संभल जनपद का रहने वाला अफसर गैंग का लीडर है। जिलाधिकारी मेरठ के अनुमोदन पर इस गैंग को रजिस्टर्ड किया गया। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम में कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार