हरदोई: किशोरी के हाथ पैर बांधकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के संडीला क्षेत्र में शनिवार को खेत पर जा रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। संडीला क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि शनिवार दोपहर छोटी बहन खेत की ओर जा रही थी। गांव के ही साहिल …

हरदोई। जिले के संडीला क्षेत्र में शनिवार को खेत पर जा रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। संडीला क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि शनिवार दोपहर छोटी बहन खेत की ओर जा रही थी। गांव के ही साहिल और फैसल ने उसे पकड़ लिया।

दोनों ने बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और खेत में ले जाकर गैंग रेप किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

24 घंटे बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर : शनिवार दोपहर में हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के बाद एफआइआर दर्ज की। जबकि दुष्कर्म के मामले में उच्चाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।

शोहदे की हरकत बनी जानलेवा…फांसी पर लटकी बीएससी की छात्रा झूली

शोहदे की गलत हरकतों से ऊब चुकी बीएससी की मेधावी छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।माधौगंज थाने के इस्लामपुर जगाई में इस तरह हुई छात्रा की मौत को लेकर लोगों में ग़म के साथ-साथ ग़ुस्सा भी है। बताया जाता है कि इस्लामपुर जगाई निवासी रामसनेही की तीन बेटियां रिंकी, लक्ष्मी उर्फ रागिनी और शारबी है। बड़ी बेटी रिंकी की शादी हो चुकी है। उससे छोटी लक्ष्मी उर्फ रागिनी बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि गांव निवासी पृथ्वीराज का पुत्र फदाली उर्फ समरजीत लक्ष्मी उर्फ रागिनी को रास्ता चलते छेड़ता था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एकेटीयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार