PM नरेंद्र मोदी पहुंचे गोरखपुर, 9600 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) नागरिक सेवाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिये आज गोरखपुर पहुंच गये हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और राज्य के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मोदी गोरखपुर में हिन्दुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड के …

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) नागरिक सेवाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिये आज गोरखपुर पहुंच गये हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और राज्य के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मोदी गोरखपुर में हिन्दुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड के उर्वरक कारखाने और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित कुल 9600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की विकास की कुछ अन्य परियोजनायें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वहीं, दोपहर लगभग 12:30 बजे यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हवाईअड्डे से सीधे आयोजन स्थल के लिये रवाना हुये। यहां उन्होंने उर्वरक कारखाने और एम्स सहित अन्य परियोजजनाओं का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि एम्स की अनुमोदित लागत 1, 011 करोड़ रुपए है। इसकी स्थापना 112 एकड़ क्षेत्र में की जा रही है।

पढ़ें: हरदोई: पैसा मांगने के विवाद में प्रधान ने दलित का चाकू से काटा नाक और कान

इस उच्चस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थान के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर में स्थापित किए जा रहे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकुनगुनिया, कालाजार सहित कोविड-19 जैसी बीमारी के वायरस की पहचान करने व उसके उपचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी लेकर आएंगे पूरब में तरक्की और खुशहाली का ‘मंगल’ सवेरा

पिछड़ेपन और बीमारू क्षेत्र की छवि से बाहर निकलने को बेताब पूर्वांचल के बाशिंदों के लिये मंगलवार की सुबह उम्मीद की किरण लेकर आयी है। जहां अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों गोरखपुर खाद कारखाना और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) समेत करीब दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। वहीं, आधा दशक पहले तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पिछड़े और बीमारू क्षेत्र के तौर पर देश दुनिया में जाना जाता था।

संबंधित समाचार