हल्द्वानी: पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस, शहीदों को किया याद
हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरा देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस मना रहा है। यह दिन जांबाज सैनिकों के कल्याण के लिए लोगों से उनकी इच्छानुसार फंड जुटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस मौके पर हल्द्वानी के जगदंबानगर स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरा देश सशस्त्र सेना झंडा दिवस मना रहा है। यह दिन जांबाज सैनिकों के कल्याण के लिए लोगों से उनकी इच्छानुसार फंड जुटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस मौके पर हल्द्वानी के जगदंबानगर स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के योगदान को याद किया।
मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि देश को आजादी मिलने के बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने सात दिसंबर को प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाने के लिए चुना। जवानों के कल्याण के लिए धन जमा करने के लिए समिति ने लोगों के बीच छोटे झंडे बांटकर, उससे चंदा इकट्ठा किया। तभी से हर वर्ष इस दिन शहीदों के आश्रितों और दिव्यांग सैनिकों के कल्याण के लिए स्वेच्छा से फंड एकत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौजूद रहे।
