हल्द्वानी: दो साल बाद हुई एमबीपीजी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी, बायो टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के बायो टेक्नोलॉजी विभाग में बीएससी के फ्रेशर छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जेसी बोस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोरोनाकाल की वजह से दो साल बाद फ्रेशर पार्टी का आयोजन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के बायो टेक्नोलॉजी विभाग में बीएससी के फ्रेशर छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जेसी बोस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोरोनाकाल की वजह से दो साल बाद फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान निशा रावत और यामिनी मेलकानी को मिस फ्रेशर और देवेंद्र और तुषार पांडे को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने किया। संचालन विभाग की समन्वयक डॉ. सुचिता साह मेहता ने किया। इस मौके पर बीएस जीना, डॉ. दिशा मेहता, डॉ. पुष्पा रूवाली, डॉ. दिशा कफल्टिया, डॉ. नीलू जोशी, श्याम मेवाड़ी, हिमांशु, प्रदीप, महेंद्र, पंकज, परमानंद, गजेंद्र, रोहित, मनोज आदि रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में अभिलाषा जोशी, श्रेया पांडे, देवांश गोयल आदि का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार