हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने गठित की ऊर्जा टीम, आंदोलन को देगी धार
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा खत्म करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का मन बना रहे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने ऊर्जा टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य प्रदेश के हर जिलों में जाकर व फोन पर संपर्क कर आंदोलन को लेकर चर्चा करेंगे। ठेका प्रथा सहित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ठेका प्रथा खत्म करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का मन बना रहे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने ऊर्जा टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य प्रदेश के हर जिलों में जाकर व फोन पर संपर्क कर आंदोलन को लेकर चर्चा करेंगे।
ठेका प्रथा सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में भी आंदोलन किया था। मांगें पूरी नहीं होने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अब ऊर्जा टीम का गठन किया है, ताकि आंदोलन को और तेज किया जाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि सरकार की उदासीनता और वादाखिलाफी के विरोध में अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि हर जिले और शाखा से पदाधिकारी आंदोलन में शामिल होंगे। देहरादून जाकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।
