सितारगंज: कार सवार ने पेट्रोल पंप के सैल्समैन से 20 हजार लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कार सवार सेल्समैन से लूट कर फरार हो गया। पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। मंगलवार को कठंगरी गांव के फिलिंग स्टेशन स्वामी ग्राम …

सितारगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कार सवार सेल्समैन से लूट कर फरार हो गया। पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।

मंगलवार को कठंगरी गांव के फिलिंग स्टेशन स्वामी ग्राम मजरा अजीतपुर निवासी नारायण दास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को दोपहर करीब एक कार चालक पेट्रोल भराने पहुंचा।

आरोप है कि पेट्रोल भराने के बाद कार चालक ने सेल्समैन के हाथ में रखे करीब 20 हजार रुपए छीन लिए और कार लेकर यूपी के भुड़िया कालोनी की तरफ भाग निकला। जिसका पीछा किया। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उन्होंने पुलिस को कार का नंबर देते हुए आरोपी के यूपी के नोयडा निवासी होने की संभावना जताई। एसएसआई के मुताबिक मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार