सितारगंज: दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। दो सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर एनएचएम हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ …

सितारगंज, अमृत विचार। दो सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर एनएचएम हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ उत्तराखंड के एनएचएम कर्मियों को देने, पर्वतीय राज्य आसाम की भांति 60 वर्ष तक की सेवा का लाभ देने एवं वेतनमान में कार्यरत आउटसोर्सिंग से अनुबंधित कर्मियों को राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग की।

एनएचएम के ब्लॉक कॉआर्डिनेटर मयंक नैनवाल ने बताया कि मांगों को लेकर ‌तीन दिन तक कार्य बहिष्कार रहेगा। यहां डॉ. इरफान अहमद, डॉ. मोहिद अहमद, डॉ. राहुल कादिमी, डॉ. चित्रा पांडे, डॉ. गौरव ममगई, भूपकिशोर, सुभाष चंद्र, भागपत राणा, विवेक बिष्ट, राखी, निर्मला आदि थे।

संबंधित समाचार