अयोध्या: पांच दिवसीय भरतकुंड महोत्सव 16 दिसंबर से, तैयारी हुई तेज
अयोध्या। महात्मा भरत की तपोभूमि नंदीग्राम में आयोजित होने वाला पांच दिवसीय 23वां भरतकुंड महोत्सव 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में महायोगी राज और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिए जाने वाले नंदीग्राम रत्न सम्मान …
अयोध्या। महात्मा भरत की तपोभूमि नंदीग्राम में आयोजित होने वाला पांच दिवसीय 23वां भरतकुंड महोत्सव 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में महायोगी राज और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिए जाने वाले नंदीग्राम रत्न सम्मान नामों की घोषणा की जाएगी।
भरतकुंड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को और भी वृहद और भव्य रूप दिया गया है। इस वर्ष पहली बार महोत्सव के उद्घाटन सत्र में 2100 महिलाओं की ओर से धार्मिक दुरदुरिया पूजन का विशाल आयोजन होगा। प्रतिदिन विश्व कल्याणार्थ विश्व शांति महायज्ञ, भरत चरित्र पर आधारित प्राचीन रामलीला, भरत चरित्र पर व्याख्यान, राष्ट्रीय स्तर का दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न परंपरागत नृत्य के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं, रासलीला आदि अन्य कार्यक्रम इस वर्ष के महोत्सव का आकर्षण होंगे।
महोत्सव में प्रति वर्ष की भांति महायोगिराज सम्मान के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को नंदीग्राम रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इस वर्ष भरतकुंड महोत्सव में नंदीग्राम रत्न कला, साहित्य, समाज सेवा, अनुसंधान, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृतिक, नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव की प्रत्येक शाम का आकर्षण भजन संध्या, लोक संध्या, काव्य संध्या, शास्त्रीय व हास्य संध्या समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
पढ़ें: UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ का घोषणा पत्र
बैठक में भरतकुण्ड महोत्सव न्यास के संयोजक व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सह प्रभारी नीरज श्रीवास्तव रिंकू, विशाल मिश्र, संजय तिवारी, रतन सिंह, रमाकांत पांडेय, योगेश तिवारी, मंजू निषाद, संत परमात्मा दास, शिवलाल प्रजापति, विजय माला, नीरज पांडे, छोटेलाल, बृजेंद्र दुबे ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
