मुरादाबाद : मूंढापांडे में 11वीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत चचेरा भाई घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार रात मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इस से बाइक सवार कक्षा 11 का छात्र की मौत हो गई साथी चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोग रामपुर के सेड …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार रात मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इस से बाइक सवार कक्षा 11 का छात्र की मौत हो गई साथी चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोग रामपुर के सेड नगर इलाके से लौट रहे थे छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए हादसा कर फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाला जतिन पाल मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बृजपुर थान गांव का रहने वाला था वह रामपुर के शायद नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था मंगलवार को वह स्कूल गया था इसके बाद वे किसी काम से वहीं पर रुक गया उसके साथ चचेरा भाई नितिन भी साथ में था।
दोनों भाई रात के समय बाइक से रामपुर से मुंडा पांडे अपने घर लौट रहे थे गांव के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी काफी देर तक दोनों भाई सड़क किनारे तड़पते रहे मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने जतिन पाल को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से घायल नितिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इंस्पेक्टर मुंडा पांडे संजय पांचाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हादसा कर फरार वाहन की तलाश की जा रही है
