देहरादून: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, देवभूमि में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। एयरफोर्स ने सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका …

देहरादून, अमृत विचार। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। एयरफोर्स ने सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की मौत की पुष्टि की है।

इधर, देवभूमि के लाल सीडीएस बिपिन रावत के निधन से देवभूमि में शोक की लहर है। बता दें कि बिपिन रावत का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से नाता है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं।

संबंधित समाचार