दिल्ली की रोहिणी अदालत में विस्फोट, कामकाज निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट …

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

कार्यान्वित हुआ फेडेक्स एक्सप्रेस-डेल्हीवरी का रणनीतिक गठबंधन

संबंधित समाचार