देहरादून: सूबे के 13 महाविद्यालयों में बनेंगे बालिका छात्रावास
देहरादून, अमृत विचार। सूबे के 13 राजकीय महाविद्यालयों में बालिका छात्रावासों का निर्माण होगा। इन पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में 48.62 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा 50 बेड के 13 बालिका छात्रावासों का आगणन शासन …
देहरादून, अमृत विचार। सूबे के 13 राजकीय महाविद्यालयों में बालिका छात्रावासों का निर्माण होगा। इन पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में 48.62 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा 50 बेड के 13 बालिका छात्रावासों का आगणन शासन को उपलब्ध करा दिया गया है।
शासन की टीएसी द्वारा छात्रावासों के निर्माण हेतु 18.62 करोड़ रुपये की धनराशि का अनुमोदन कर दिया गया है। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालयों को भवन उपलब्ध कराया गया है।
विगत चार वर्षों में विभाग के अंतर्गत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में लगभग दो दर्जन महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य लघु कार्यों हेतु राज्य एवं रूसा के अंतर्गत लगभग 300 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है।
जिसमें राज्य सेक्टर के अंतर्गत 142 करोड़ एवं रूसा योजना के तहत 150 करोड़ से अधिक की धनराशि शामिल है।
इन महाविद्यालयों में बनेंगे छात्रावास
राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल), उफरैंखाल (पौड़ी गढ़वाल), पाबौं (पौड़ी गढ़वाल), नारायणबगड़ (चमोली), वेदीखाल (पौड़ी गढ़वाल), चिन्यालीसैड़ (उत्तरकाशी), बड़कोट (उत्तरकाशी), लोहाघाट (चम्पावत), गुप्तकाशी (रूद्रप्रयाग), बलुवाकोट (पिथौरागढ़), गैरसैंण (चमोली), द्वाराहाट (अल्मोड़ा) एवं राजकीय महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा)।
