हल्द्वानी: मां ने डांटा, बेटे ने जहर खाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के आदी एक युवक ने मां की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में घरवाले बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवास विकास भोटियापड़ाव निवासी विनोद बिष्ट यहां परिवार के साथ रहते हैं। पेशे मजदूर विनोद की पत्नी भी घरों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के आदी एक युवक ने मां की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में घरवाले बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आवास विकास भोटियापड़ाव निवासी विनोद बिष्ट यहां परिवार के साथ रहते हैं। पेशे मजदूर विनोद की पत्नी भी घरों में काम करती है। बताया जाता है कि तीन बेटों में से एक अमित (19) नशे का आदी था। गुरुवार दोपहर भी अमित नशा करके घर पहुंचा था। जब मां ने अमित को नशे की हालत में देखा तो उसे बुरी तरह डांट दिया। इसके बाद मां चली गई।

मां की डांट से क्षुब्ध अमित ने घर में रखा जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इधर, जब परिजन घर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। अमित के मुंह से झाग निकल रहा था और वह जमीन पर गिरा तड़प रहा था। आनन-फानन में घरवाले अमित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार