कुछ ऐसी रही कटरीना-विक्की की रॉयल शादी, देखें…
मुंबई। कल यानि 9 दिसंबर को बॉलीवुड की जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी करी है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की इस शाही शादी में 120 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया था। काफी …
मुंबई। कल यानि 9 दिसंबर को बॉलीवुड की जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी करी है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की इस शाही शादी में 120 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया था। काफी छुपाने के बाद भी होटल के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिनमें दुल्हा दुल्हन के साथ मेहमान भी नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हए हम एक साथ इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। बता दें, विक्की कौशल अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए विंटेज कार से बारात के लिए निकले थे।
शादी के दौरान विक्की कौशल ने गुलाबी कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं, कटरीना कैफ ने भी गुलाबी कलर का लहंगा पहना हुआ था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सिर्फ 28 मिनट में सात फेरे लिए हैं। बता दे, विक्की कौशल और कैटरीना अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो को 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बेचने वाले हैं।
बॉलीवुड के कई सितारों ने इस नए जोड़े को सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। फैंस भी विक्की और कटरीना के लिए काफी खुश हैं।
पढ़ें- लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में मलाइका अरोड़ा ने दिखाईं सिजलिंग अदाएं, तस्वीरें देख उड़ी फैंस की नींद
