देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में बैठक हुई। सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के लिए सभी बूथों तक सड़कों एवं ट्रैकिंग रूटों की मरम्मत 31 दिसंबर तक कर ली जाए, …

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में बैठक हुई। सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के लिए सभी बूथों तक सड़कों एवं ट्रैकिंग रूटों की मरम्मत 31 दिसंबर तक कर ली जाए, जिससे मतदाताओं और पोलिंग टीम को कोई परेशानी न हो।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक बूथ में रैंप, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता 21 दिसंबर तक सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाए। इसके साथ ही अन्य राज्यों से लगे जनपद सहयोग के लिए 20 दिसंबर तक बॉर्डर कॉर्डिनेशन बैठक आयोजित कर लें। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या आदि थे।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल ऑफिसर की तैनाती 12 दिसंबर तक सुनिश्चित कर ली जाए, इसके साथ ही जिन अधिकारियों की तैनाती गृह जनपदों में है या जिन्हें एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से अतिशीघ्र स्थानांतरित कर लिया जाए।

संबंधित समाचार