हल्द्वानी: क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा, अधिकारियों के न पहुंचने पर बैठकर छोड़कर चले गए सदस्य
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी की बैठक में मौजूद प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा कर दिया। विभागीय अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने नाराजगी जताई। वन विभाग के अधिकारी न पहुंचने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने बैठक बहिष्कार को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में वे मंच के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी की बैठक में मौजूद प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा कर दिया। विभागीय अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने नाराजगी जताई। वन विभाग के अधिकारी न पहुंचने पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने बैठक बहिष्कार को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में वे मंच के पास पहुंच गए।
हंगामा बढ़ता देख ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने भी अपनी नाराजगी जताई। बैठक सदस्यों का आरोप था कि ढाई साल बाद बैठक होने जा रही है, जिसे औपचारिकता कर पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी को भी बैठक में बुलाने पर सदस्यों ने जोर दिया। अधिकांश जनप्रतिनिधि कुर्सी से उठ गए। कई बैठक छोड़ कर चले गए।

