मथुरा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक कार के पुलिया से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गोवर्धन थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नगला देविया के पास गुरुवार देर …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक कार के पुलिया से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गोवर्धन थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नगला देविया के पास गुरुवार देर रात हुई इस दुर्घटना में संजू (35) और सागर (22) की मौत हो गयी। दुर्घटना उस समय हुई जब परखम से बरसाना जा रही कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई।

पढ़ें: वाराणसी: मस्जिद का मामला अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि अब कांग्रेस दफ्तर भी हुआ ‘गुलाबी’, कांग्रेसियों का अल्टीमेटम

जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही युवक बरसाना के रहने वाले हैं। साथ ही दोनों युवक परखम में अपनी बहन कि लगन सगाई करके घर वापस लौट रहे थे। इसके अलावा गाड़ी में पांच लोग सवार थे। घायल एक वृद्ध समेत तीन का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है।

हरदोई: हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत व सभी मातृभूमि के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम अवस्थी ने की। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सूरज ने बताया कि तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत हुए लोगों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और अधिक खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार