नैनीताल: हिमपात और ओलावृष्टि के दौरान बचाव कार्यों की हुई समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
नैनीताल, अमृत विचार। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शीतकालीन हिमपात/ओलावृष्टि की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शीतकालीन हिमपात/ओलावृष्टि के दौरान राहत और बचाव कार्यो के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सड़क महकमे, पेयजल, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य विभागों को आवश्यक …
नैनीताल, अमृत विचार। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शीतकालीन हिमपात/ओलावृष्टि की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शीतकालीन हिमपात/ओलावृष्टि के दौरान राहत और बचाव कार्यो के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सड़क महकमे, पेयजल, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग/वन निगम हिमपात,ओलावृष्टि,आंधी-तूफान से संवदेनशील चिन्हित वृक्षों की पातन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमपात,ओलावृष्टि, ऑधी-तूफान के कारण मार्गो पर गिरे वृक्षों को तत्काल मार्ग के किनारो से हटाया जाना भी सुनिश्चित करेगे तांकि यातायात सुचारू रहे।

उन्होने कहा कि रात्रि गश्त कर खुले में सोने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि ठंड से किसी प्रकार की जनहानि न हो। बैठक में जलसंस्थान द्वारा अवगत कराया गया कि हिमपात में पेयजल लाईनों में पानी के जम जाने से आपूर्ति प्रभावित होती है। इसको सुचारू रखे जाने हेतु जिन स्थानों में पाईप लाईन भूमिगत नही है वहॉ पानी जम जाने पर उसे गर्म करके सुचारू किया जाता है। इसके अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति हेतु एचडीपीई पाईप स्टाक में पर्याप्त मात्र में रखे गये है।
निर्देशित किया गया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने की दशा में संवेदनशील क्षेत्रो में टैकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया कि हिमपात के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखे जाने हेतु विद्युत उप स्टेशनों पर कार्मिको/अवर अभियंताओं की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपातकालीन परिस्थितियोें के दृष्टिगत ईधन का भी रिजर्व रखा जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा संबधित थानाध्यक्ष/चौकी इंचार्ज सुनिश्चित कर लें कि उक्त उपकरण 24 घटें संचालित अवस्था में रहें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, गौरव चटवाल, रेखा कोहली, राहुल शाह, योगेश सिंह, डीएसओ मनोज बर्मन, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोनिवि, पेयजल,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
