बरेली: जनरल बिपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बरेली, अमृत विचार। हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के वीर सपूतों के लिए आज भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जिले भर के स्कूल, कॉलेजों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने शोकसभाओं का आयोजन किया। इनमें दुर्घटना शहीद हुए जनरल समेत अन्य सैन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आंवला में एनसीसी कैडेट और …
बरेली, अमृत विचार। हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के वीर सपूतों के लिए आज भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जिले भर के स्कूल, कॉलेजों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने शोकसभाओं का आयोजन किया। इनमें दुर्घटना शहीद हुए जनरल समेत अन्य सैन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आंवला में एनसीसी कैडेट और शिक्षकों ने शोकसभा आयोजन कर जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं भदपुरा में सपा नेता अल्तमश हुसैन ने पटेल चौक पर शोकसभा का आयोजन किया। यहां उन्होंने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ नमन सूरी, ऋ षव शर्मा, मोहम्मद जफर, आदि लोग मौजूद रहे। वहीं शीशगढ़ में शुक्रवार को केआर भारद्वाज स्कूल बूंची में एक शोक सभा की गई, सीडीएस बिपिन रावत को समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अपर्तिं की। सभा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा बरेली के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा विचार व्यक्त किए।
वहीं मीरगंज में भाजपा कार्यालय पर शोकसभा में सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ,भगवान सिंह गंगवार , मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी , जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजू भारती, खेमेन्द्र मौर्या , नरेंद्र गंगवार नेहरू, सभासद सत्यवीर गंगवार, कक्कू प्रधान, प्रिंसी चौहान, गीता गुप्ता, जग्गू कुर्मी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा राम प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने आयोजित शोकसभा में जनरल समेत सभी शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नेहा बी और समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
वहीं राजेन्द्र पीजी कॉलेज में आयोजित शोकसभा में एनसीसी प्रभारी डॉ पारूल जैन एवं एएनओ धर्मेंद्र कुमार ,डॉ अरुण कुमार गुप्ता, डॉ एसके सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा के अतिरिक्त कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बहेड़ी के गांव सैजनी में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शिक्षक राजीव सिंह,अमित सिंह राणा, जितेंद्र सिंह तथा मिथुन राय समेत कई अभिभावक भी मौजूद रहे।
