सरयू नहर परियोजना का काम सपा सरकार में तीन चौथाई हो गया था: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार की और से लिए जाने पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार की और से लिए जाने पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का आज दोपहर लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिए।”

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि  “2022 में फिर सपा का नया युग आएगा, विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा। सपा का काम जनता के नाम।” इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन किए जाने पर राज्य के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

अखिलेश यादव आज ले रहे पार्टी कार्यालय पर आगामी चुनाव को लेकर अहम बैठक

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर विपक्षी विपक्षी पार्टियों में सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार 11 दिसंबर को अपनी पार्टी की सेना को मूल मंत्र देंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला, महानगर व विधानसभा अध्यक्षों की अहम बैठक अपने प्रदेश कार्यालय पर बुलाई है जहां वह बैठक ले रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अखिलेश यादव आज ले रहे पार्टी कार्यालय पर आगामी चुनाव को लेकर अहम बैठक

संबंधित समाचार