अमेठी: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
अमेठी। शुकुल बाजार कस्बे में कपड़ा व्यवसाई नरेंद्र कुमार गुप्ता पत्नी वीना गुप्ता की यजमानी में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा हेतु कलश यात्रा शुकुल बाजार कस्बे से कटरा चौराहे बाया पांडे गंज होते हुए रेछघाट के लिए निकाली गई। जहां रेछ घाट पर आदि गंगा गोमती से जल भर कर कथा व्यास मंडप पर …
अमेठी। शुकुल बाजार कस्बे में कपड़ा व्यवसाई नरेंद्र कुमार गुप्ता पत्नी वीना गुप्ता की यजमानी में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा हेतु कलश यात्रा शुकुल बाजार कस्बे से कटरा चौराहे बाया पांडे गंज होते हुए रेछघाट के लिए निकाली गई। जहां रेछ घाट पर आदि गंगा गोमती से जल भर कर कथा व्यास मंडप पर कलश स्थापित किया गया। जहां गाजे बाजे के साथ डीजे के धुन पर राधे कृष्णा, जय श्रीराम के जयकारों के साथ अबीर, गुलाल उड़ाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई मुख्य यजमान नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कथावाचक पंडित राजेश ओझा के मुखारविंद से भक्तों को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं सहित समस्त लीलाओं का बड़ा सुंदर और चरितार्थ वर्णन सुनने को प्राप्त होगा।
यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 12 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर को पूर्णाहुति एवं समापन होगा और 19 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के आयोजक अमन गुप्ता उर्फ शेखर ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के रसापान से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है धन, धाम में, सुख समृद्धि में, वृद्धि होती है वही ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और सनातन संस्कृति सभ्यता को संजोए हुए अपनी वैदिक व धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धर्म आस्था और विश्वास में लोगों की रुचि को बढ़ाते हैं।
पढ़ें- किसानों की साध पूर्ण करने के लिये आभार प्रधानमंत्री जी: सीएम योगी
कथावाचक पंडित राजेश ओझा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक कई आयोजनों में हमने भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं के लीलाओं का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की समस्त लीलाओं का बड़ा ही सुंदर और चरितार्थ वर्णन सुनाया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, हेमंत गुप्ता, गोविंदा कौशल, रवि कसौंधन, गौरव कसौंधन, अनाया, हर्ष, आकर्ष, आरती, रमित सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।
