दंडनायक को करियर की बेहतरीन फिल्म मानते हैं यश कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता यश कुमार यश कुमार-काजल राघवानी, प्रीति शुक्ला स्टारर फिल्म दंडनायक का ट्रेलर 15 जनवरी को एंटरटेन रंगीला की ओर से रिलीज किया जाएगा। यश कुमार ने कहा कि यह वो क्षण है जब मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। दंडनायक मेरी तमाम फिल्मों में से सबसे बेहतरीन फिल्म है। मेरी …

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता यश कुमार यश कुमार-काजल राघवानी, प्रीति शुक्ला स्टारर फिल्म दंडनायक का ट्रेलर 15 जनवरी को एंटरटेन रंगीला की ओर से रिलीज किया जाएगा। यश कुमार ने कहा कि यह वो क्षण है जब मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। दंडनायक मेरी तमाम फिल्मों में से सबसे बेहतरीन फिल्म है। मेरी सभी फिल्मों को आप सबों का बेहद स्नेकह और आशीर्वाद मिला है। फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। बहुत जल्द यह पूरे देश मे एक साथ रिलीज की जाएगी।”

काजल राघवानी ने कहा कि मैंने काफी फिल्में की लेकिन दंडनायक बहुत अलग है। बेशक बेहतरीन कहानी और मेहनतकश टेक्नीशियन के बल पर ही ऐसी बेहतरीन फिल्में बनाई जा सकती है। यश की अभिनय क्षमता कमाल की है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट मुझे फ़िल्म में खींचकर लाई है। मेरे ख्याल से हर भोजपुरी प्रेमी को ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

गौरतलब है कि यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्मद ‘दंडनायक’ में यश कुमार और काजल राघवानी, प्रीति शुक्ला,राधे कुमार, वर्षा तिवारी,संजीव मिश्रा,नवीन मिश्रा,अवनीश दुबे,अनुराग ठाकुर,धनंजय सिंह,मनोज मोहानी,नौशाद शेख भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह हैं। कहानी यश कुमार का है। पटकथा और संवाद एसके चौहान और संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे एवं राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर-जहांगीर सैय्यद,नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय है।

Kat-Vicky Haldi Photos: हल्दी सेरेमनी में केट ने विक्की को जमकर लगाई हल्दी, देखें…

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  की शादी की तस्वीरों के बाद अब हल्दी सेरेमेनी की फोटो भी आउट हो गई हैं।  हल्दी सेरेमेनी की ये फोटो दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लक करें- Kat-Vicky Haldi Photos: हल्दी सेरेमनी में केट ने विक्की को जमकर लगाई हल्दी, देखें…

 

संबंधित समाचार