कानपुर: मवेशी चराने से मना करने पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, जानें पूरा मामला…
कानपुर। खेतों में मवेशी चराने से मना करने पर कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गाजी उद्दीन निवासी एक युवक पर मवेशी चरा रहे दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंच चार लोगों के विरुद्ध मारपीट को लेकर …
कानपुर। खेतों में मवेशी चराने से मना करने पर कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गाजी उद्दीन निवासी एक युवक पर मवेशी चरा रहे दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंच चार लोगों के विरुद्ध मारपीट को लेकर अभियोग दर्ज करवाया है।
मामले की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गजा उद्दीन निवासी राम शंकर उर्फ कालू पुत्र बच्ची लाल धानुक ने शिवली पुलिस को घटना के बाबत बताया कि बीते गुरुवार की शाम 4:00 बजे वह अपने खेतों में पानी लगाने जा रहा था। तभी गांव के ननखउ यादव तथा लाखन यादव व उनके दो पुत्र उसके खेत में मवेशी चरा रहे थे। जब उसने मवेशी को चराने से मना किया तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने हाथों में लाठी डंडा लेकर उस पर हमला बोल दिया और उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।जब उसने शोर मचाया तो आरोपी गण जातिसूचक गालियों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
चौकी प्रभारी मैथा संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर उसके साथ हुई मारपीट को लेकर 4 लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। घायल को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही।
पढ़ें- ओमीक्रॉन का बढ़ता खतरा: मुंबई में धारा-144 लागू, फिर भी तिरंगा रैली को लेकर जिद पर अड़ी AIMIM
